Sun. Apr 26th, 2026

रजनी मोहन अध्यक्ष, मनोज गैरोला मंत्री चुने

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यशाला ऋषिकेश डिपो के वार्षिक चुनाव में रजनी मोहन शाखा अध्यक्ष और मनोज गैरोला को सर्वसम्मति से शाखा मंत्री चुना गया। शुक्रवार को देहरादून रोड स्थित ऋषिकेश डिपो की कार्यशाला परिसर में वार्षिक चुनाव को लेकर गहमागहमी रही। चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार और अशोक कुकरेती की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। जिसमें शाखा अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष राकेश प्रसाद को निर्विरोध चुना गया। प्रांतीय प्रवक्ता विपिन चौधरी ने बताया नव नियुक्त पदाधिकारियों को रोडवेज कर्मियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *