Mon. Aug 3rd, 2026

10 विद्यालयों ने ताइक्वांडो कप-2022 में दिखाई प्रतिभा

इंपीरियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल दौलतपुर गौलापार में शुक्रवार को इंपीरियम ताइक्वांडो कप-2022 का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के 10 विद्यालयों इंपीरियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हीरा कुंवर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पब्लिक स्कूल, बीएलएम एकेडमी, आर्यमन विक्रम बिरला स्कूल आदि ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि मेयर जोगेंद्र रौतेला ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। समापन पर विजेता टीम को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। शुभम डसीला, रोहित, तरुण भट्ट, भास्कर, ममता पलड़िया, दिनेश मेहरा निर्णायक रहे। विद्यालय प्रबंधक करण वीर गंगोला, प्रधानाचार्य राधा ऐठानी, गोपाल सिंह गंगोला, तारा सिंह पचवारी, देवेंद्र सिंह मेहरा ग्राम प्रधान, नीरज रैक्वार, धर्मेंद्र रैक्वाल, अर्जुन, प्रकाश पांडे, राम सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed