Sun. Nov 22nd, 2026

चंबा की छात्राओं ने खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

सविमं चंबा के व्यायाम शिक्षक केशवानंद मैठाणी ने बताया कि उत्तराखंड विद्या भारती की ओर से रुद्रपुर में आयोजित प्रतियोगिता में छात्रा आंचल पुंडीर ने ऊंची कूद में प्रथम तथा बाधा दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया है। शीतल रावत ने सौ मीटर दौड़ में प्रथम, खुशी रावत ने चक्का फेंक में द्वितीय, साक्षी भट्ट ने बाधा दौड़ तथा ऊंची कूद में तृतीय, साकेत लेखवार ने दो सौ मीटर दौड़ में तृतीय, सोनम कोठारी ने तीन हजार मीटर दौड़ में प्रथम, स्नेहा लिंगवाल ने ट्रिपल जम्प में प्रथम व 15 सौ मीटर दौड़ में तृतीय स्थान हासिल किया है। सोनाली राणा ने चार सौ तथा दो सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में स्थान पानी वाले छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के छात्रों के बेहत्तर प्रदर्शन पर प्रधानाचार्य इंद्रपाल परमार और शिक्षकों ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *