Mon. Nov 23rd, 2026

धर्मावाला संकुल की क्रीड़ा प्रतियोगिता 19 और 20 सितंबर को होंगी

धर्मावाला संकुल की क्रीड़ा प्रतियोगिताओं की तिथि निर्धारित करने के लिए मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय शाहपुर कल्याणपुर में प्रधानाध्यापकों की बैठक संपन्न हुई। संकुल क्रीड़ा प्रभारी संतराम जिनाटा ने बताया कि सभी प्रधानाध्यापकों की सहमति पर 19 और 20 सितंबर को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढालीपुर में संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न कराने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान अनंत सोलंकी, योगेश कुमार, प्रवीण वर्मा, बीरबल कश्यप, अनीता डोभाल, विपिन धीमान, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *