Sat. Jun 13th, 2026

एथलेटिक्स में यश, पूजा, मुकेश और आरती बनीं चैंपियन

पिथौरागढ़। कनालीछीना विकासखंड के न्याय पंचायत मोड़ी में प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों की न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हुईं जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

प्राथमिक विद्यालय मोडी में बुधवार को हुईं प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मेलतोला प्रधान प्रकाश राम ने किया। एथलेटिक्स के प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय मोड़ी के यश ज्याला और बालिका वर्ग में पूजा चैंपियन बनीं। जूनियर वर्ग में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हराली के मुकेश बड़ और बालिका वर्ग में राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेलतोला की आरती चैंपियन बनीं।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्राथमिक विद्यालय नखनोली ने प्रथम, प्राथमिक विद्यालय बाटुला ने द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय मोडी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नखनोली ने प्रथम, मेलतोला ने द्वितीय और हराली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका पंकज तिवारी, त्रिभुवन उपाध्याय, हीरा चंद, कुमुद पांडे, गिरीश पाठक, सुरेश कुमार, अनिल लडवाल, कलावती चौहान, तुलसी चंद, सावित्री जोशी, सविता खत्री, लीला सुकोटी और बबीता ने निभाई। शंकर सामंत, बिन्नी जोशी, दीपिका जोशी ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *