Mon. Aug 3rd, 2026

गुरुकुल विवि में दो दिवसीय संस्कृत महोत्सव का समापन

गुरुकुल कांगड़ी विवि के संस्कृत विभाग में आयोजित दो दिवसीय संस्कृत महोत्सव के समापन अवसर पर कुरुक्षेत्र विवि के संस्कृत विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश्वर प्रसाद मिश्र ने कहा कि विद्या के प्रति समर्पण से ही सौभाग्योदय होता है। प्रो. सोमदेव शतांशु ने संस्कृत भाषा के महत्व प्रतिपादित किया। इस अवसर पर विवि के छात्रों के लिए संस्कृत प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 24 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर योग विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. सुरेन्द्र त्यागी, प्रो. विनय विद्यालंकार, संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रो. ब्रह्मदेव विद्यालंकार, प्रो. संगीता विद्यालंकार, डॉ. बबलू वेदालंकार, डॉ. वेदव्रत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed