Sat. Jun 13th, 2026

नए छात्र-छात्राओं का परिचय कराया

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में नए छात्र-छात्राओं के ‘ओरियंटेशन प्रोग्राम के तहत बीएससी एनीमेशन एवं मल्टीमीडिया और बीसीए के विभागाध्यक्ष और अन्य अध्यापकगणों से परिचय कराया गया।

कम्प्यूटर विभाग के अध्यापकगणों ने छात्र-छात्राओं को 22 सितंबर से शुरू होने वाली कक्षाओं एवं समय सारणी से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज निदेशक डॉ. अंशुल शर्मा ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार, चेयरमैन संदीप चौधरी, उमराव सिंह, शुभम शर्मा, आकांक्षा चौहान, डॉ. तृप्ति अग्रवाल, रितु मोदी, अकांक्षा चौहान, नूपुर गर्ग आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *