Sat. Jun 13th, 2026

पिंक वेंडिंग जोन में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं

रोड़ी बेलवाला में नगर निगम प्रशासन द्वारा विकसित किए गए महिला पिंक वेंडिंग जोन को व्यवस्थित किए जाने की मांग को लेकर लाभार्थी पिंक वेंडिंग जोन की महिलाओं ने लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में बैठक की।

बैठक की अध्यक्षता लघु व्यापारी महिला मोर्चा की सह संयोजक पूनम माखन की, संचालन लाभार्थी महिला कामिनी मिश्रा ने किया। बैठक के माध्यम से ई-मेल द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर महिला पिंक वेंडिंग जोन के बाजार को व्यापार के लिए संचालित किए जाने व शीघ्र ही उद्घाटन व लोकार्पण किए जाने की मांग को दोहराया। बैठक में पार्वती देवी, पुष्पा दास, संगीता गुंजन, लीला देवी, मधु चौहान, संगीता चौहान, निर्मला, चांदनी, मीरा देवी, सुनीता, धर्मो देवी, कामिनी, मंजू पाल, सीमा, दुर्गेश आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *