Sat. Jun 13th, 2026

प्राथमिक वर्ग 50 मीटर में सबसे तेज दौड़े देशराज

गरमपानी। राइंका भुजान में मंगलवार को संकुल स्तरीय प्राथमिक और जूनियर स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ संकुल समन्वयक राजेंद्र सिंह बिष्ट ने किया। इस दौरान प्राथमिक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में देशराज पहला, भावेश दूसरा, अमन ने तीसरे स्थान पर रहा।

वहीं बालिका वर्ग में प्रीति जोशी प्रथम, यशिका दूसरी और कोमल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर पर 100 मीटर दौड़ में दीपांशु नेगी स्कॉलर्स होम, गौरव नेगी राइंका भुजान दूसरे और प्रियांशु जूहा डीना पोखरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में रिया बिष्ट प्रथम जूहा डीना पोखरी, वर्षा दूसरा स्थान राइका भुजान और तीसरा स्थान हिमानी सिंह स्कालर्स होम ने प्राप्त किया। खो-खो कबड्डी में स्कॉलर्स होम भुजान, राइंका भुजान, राजू हाईस्कूल डीना पोखरी की टीम में चयनित बालक और बालिका वर्ग प्रतिभागी ब्लॉक स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। हिंदी और अंग्रेजी सुलेख में तेजस बर्गली प्रथम हर्षित नेगी स्कालर्स होम प्रथम रहे। यहां राजन सिंह बिष्ट, हेमचंद्र लोहानी, कृपाल सिंह बिष्ट, पान सिंह बोरा, राजेश पांडे, गिरीश पांडे, कविता आर्य, विनीता, लीला देवी, कौशल्या अधिकारी, मोनी आर्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *