Sat. Jun 13th, 2026

राजीव ग्राम में 18 लाख से बनेगा बारात घर

ऋषिकेश। नगर पालिका मुनिकीरेती के राजीव ग्राम में 18 लाख रुपये की लागत से बारात घर तैयार होगा। बारात घर के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया भी करवा ली जायेगी।

नगर पालिका मुनिकीरेती क्षेत्र के राजीवग्राम में प्राइमरी स्कूल के पास अत्याधुनिक बारात घर का कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। स्थानीय सभासद सुषमा नेगी ने बताया कि स्थानीय लोगों को वैवाहिक और अन्य कार्यक्रमों के लिए यह बारात घर उपलब्ध कराया जायेगा। बताया कि काफी से समय से स्थानीय लोग हाइटेक बारात घर के निर्माण की मांग उठा रहे थे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी तनवीर मारवाह ने बताया कि जल्द बारात घर के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी करवा ली जायेगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *