Thu. Nov 26th, 2026

अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के लिए चार-चार प्रत्याशी मैदान

30 सितंबर को होने वाले शहर व्यापार मण्डल के चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के पद पर चार चार प्रत्याशी मैदान में हैं। बुधवार को नामांकन में अध्यक्ष पद के लिए संजीव कुमार, महामंत्री के लिए आकाश सैनी, कोषाध्यक्ष लिए अनुज गुप्ता और संतोष यादव ने अपना नामांकन किया।

बुधवार को चेतन ज्योति आश्रम में नामांकन चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव अधिकारी सुदीश श्रोतरीय ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए प्रवीण शर्मा, चन्द्रशेखर गोस्वामी, विपिन राणा और संजीव कुमार, महामंत्री पद के लिए विमल सक्सेना, मनीष चौटाला, प्रशांत सिंघल, आकाश सैनी और कोषाध्यक्ष पद के लिए विशाल गुलाटी, पुष्पेंद्र गुप्ता, अनुज गुप्ता और संतोष यादव ने नामांकन पत्र जमा कर दिए हैं। गुरुवार को नाम वापसी का दिन है।

चुनाव अधिकारी ने बताया कि 30 सितंबर को चुनाव होना है। गुरुवार को नाम वापसी होगी और शुक्रवार को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी, प्रदेश महामंत्री सुमित अरोरा, महानगर अध्यक्ष सर्वेश्वरमूर्ति भट्ट, राजेंद्र चौटाल, मयंकमूर्ति भट्ट, महानगर महामंत्री दीपक गोनियाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed