Thu. Nov 26th, 2026

फुटबॉल का खिताब जीतने पर विजेता का जोरदार स्वागत

रुद्रपुर में आयोजित राज्य स्तरीय महिला फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब जीतने पर उत्तरकाशी की विजेता टीम के खिलाड़ियों का मनेरा स्टेडियम में जोरदार स्वागत किया गया। उत्तरकाशी की टीम ने मुनस्यारी की टीम को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया।

रुद्रपुर में 1 से 18 सितंबर तक राज्य स्तरीय भवेश चटर्जी मेमोरियल महिला फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिला क्रीड़ाधिकारी उत्तरकाशी निधि बिंजोला ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के अलग-अलग जनपदों से 8 टीमों ने प्रतिभाग किया। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला उत्तरकाशी और मुनस्यारी के बीच खेला गया। जिसमें उत्तरकाशी की महिला फुटबाल टीम ने प्रतिद्वंदी टीम को 5-1 से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट में अनिष्का को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। बिंजोला ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21 हजार व उप विजेता टीम को 11 हजार रुपये चेक देकर पुरस्कृत किया गया। पूर्व में भी उत्तरकाशी की टीम राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर चुकी है। उत्तरकाशी की महिला फुटबाल टीम को रुद्रपुर में शानदार जीत मिलने पर जिला प्रशासन समेत विभिन्न खेल संगठनों से जुड़े लोगों ने टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed