Mon. Nov 23rd, 2026

लघु सिंचाई विभाग ठेकेदार संघ के चंद्रमोहन तोमर बने अध्यक्ष

लघु सिंचाई विभाग विकासनगर में पंजीकृत ठेकेदारों की एक बैठक डाकपत्थर बैराज स्थित एक कैंटीन में आयोजित की गयी। इसमें ठेकेदार संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संघ की विकासनगर इकाई के अध्यक्ष पद पर चंद्रमोहन सिंह तोमर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया। जबकि महामंत्री पद पर हाकम सिंह तोमर और दीवान सिंह तोमर को चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर सराफत अली, कोषाध्यक्ष पद पर राजेंद्र प्रसाद बिंजोला, रणवीर सिंह चौहान, सहसचिव पद पर अतर सिंह, प्रताप रावत, मीडिया प्रभारी गजेंद्र रावत बने। संरक्षक मंडल में सरदार सिंह तोमर, रघुवीर सिंह तोमर, दाताराम, सुनील भट्ट, राजेंद्र भट्ट को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के पद पर गोवाला, रघुवीर, खजान, अरविंद चौहान, रमेश तोमर, जीत सिंह, गजेंद्र राठौरा, गीता चौहान, नवीन राणा,वीरेंद्र सिंह, परविंद्र सिंह, चमन सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed