Wed. Nov 25th, 2026

जिला स्तरीय कहानी प्रतियोगिता में छात्रों का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

जनपद स्तरीय कहानी प्रतियोगिता में पब्लिक इंटर कालेज के 12 छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया है। यह प्रतियोगिता अनुराग ट्रस्ट ने कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर आयोजित की थी।

पब्लिक इंटर कालेज डोईवाला के प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार ने बताया कि रविवार को देहरादून में अनुराग ट्रस्ट में जनपद स्तरीय कहानी प्रतियोगिता हुई। यह प्रतियोगिता कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर हुई। जिसमें जनपद के 500 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 12वीं के छात्रों शीतल, प्रेरणा, खुशी, मुस्कान, गौरी, करन, ऋषभ, सूरज, पंकज, अरीशा को पुरस्कृत किया गया। उप प्रधानाचार्य नरेश वर्मा, हिन्दी विभाग अध्यक्ष अश्विनी गुप्ता, जेपी चमोली, डीएस कंडारी, ओमप्रकाश काला आदि ने पुरस्कार पाने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed