Fri. Jun 12th, 2026

जीआईसी पुरोला बना चैंपियन

विकासखंड स्तरीय तीन दिवसीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज पुरोला चैंपियन रहा।

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज पुरोला के खेल मैदान में आयोजित ब्लाक स्तरीय शीतकालीन प्रतियोगिता के वालीबाल अंडर 19 बालक एवं बालिका वर्ग में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज पुरोला विजेता, एसजीआरआर उप विजेता, अंडर 17 बालक वर्ग में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज गुंदियाट गांव विजेता, पुरोला उप विजेता, बालिका वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कालेज पुरोला विजेता व पुरोला उप विजेता, अंडर 14 बालक एवं बालिका वर्ग में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज गुंदियाट गांव विजेता व पुरोला उप विजेता, कबड्डी अंडर 19 बालक वर्ग में राजकीय इंटर कालेज पुरोला विजेता व राजकीय इंटर कालेज मोल्टाड़ी उप विजेता रहा। वहीं बालिका वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज मोल्टाड़ी विजेता व पुरोला उप विजेता, अंडर 17 बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज पुरोला विजेता व एसजीआरआर उप विजेता, बालिका वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज पुरोला विजेता व बालिका इंटर कालेज उप विजेता, अंडर 14 बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज पुरोला विजेता, जीनियस पब्लिक स्कूल उप विजेता, बालिका वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज मोल्टाड़ी विजेता व राजकीय इंटर कालेज पुरोला उप विजेता रहे। इस अवसर पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज पुरोला के प्रधानाचार्य सीएस चौहान, शूरवीर सिंह राणा आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed