Sat. Apr 25th, 2026

तहसील और रजिस्ट्रार ऑफिस को वापस नगर में स्थापित करने की मांग

अल्मोड़ा। नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित बैठक में व्यापार मंडल ने तहसील और रजिस्ट्रार ऑफिस को वापस नगर में स्थापित करने की मांग की। इन विभागों के नये कलक्ट्रेट में स्थानांतरित होने से पेंशनभोगियों और आम जनता को हो रही परेशानियों के चलते बैठक का आयोजन किया गया। व्यापार मंडल ने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

रविवार को पालिका सभागार में हुई बैठक में व्यापार मंडल ने ट्रेजरी, तहसील और एसडीएम कार्यालय को नगर के बीच में स्थापित किए जाने मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि विभागों के नये कलक्ट्रेट में स्थानांतरित होने से पेंशनभोगियों समेत आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सभी सरकारी कार्यालय नगर से दूर कर दिए जाएंगे तो इसका बहुत बड़ा नुकसान नगर को चुकाना होगा।

उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। बैठक में विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंडल किशन गुरुरानी, नगर अध्यक्ष कांग्रेस पूरन रौतेला, भाजपा अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, भाजपा उपाध्यक्ष दर्शन रावत, गीता मेहरा, मनोज सनवाल, त्रिलोचन जोशी आदि थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *