Mon. Aug 17th, 2026

धनोल्टी विधायक टीबी मरीजों को पोषण सहायता देंगे

जौनपुर ब्लॉक के 40 टीबी मरीजों को धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार ने गोद लिया है,विधायक ने कहा कि उपचार अवधि के दौरान वह सभी मरीजों को पोषण सहायता देंगे। जौनपुर मंडल की ओर से सीएचसी थत्यूड़ में आयोजित कार्यकम में विधायक ने पीएम मोदी के जन्म दिवस पखवाड़े पर कोरोना टीकाकरण और कोविड-19 में बेहत्तर कार्य करने वाले हेल्थ वर्करों को शॉल और सम्मान देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2025 तक देश को टीबी मुक्त भारत करने का लक्ष्य रखा है। पीएम मोदी की पहल पर प्रत्येक माह टीबी मरीजों को राशन, फल, अंडे आदि पोष्टिक सामग्री उनकी ओर से दिया जाऐगा। मौके पर डीसीबी चेयरमैन सुभाष रमोला,ब्लॉक प्रमुख सीता रावत,डॉ. मोहन डोगरा, मनीषा भारती, ओम प्रकाश रमोला,फूल दास ,डॉ. आकाश, डॉ. राहुल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed