Thu. Jun 11th, 2026

जगमोहन को ब्लॉक प्रतिनिधि नियुक्त किया

यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने नौगांव ब्लॉक के दूरस्थ गांव सरनौल निवासी जगमोहन सिंह राणा को अपना ब्लॉक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। जगमोहन राणा विकासखंड नौगांव क्षेत्रान्तर्गत समस्त विकास कार्यों में विधायक यमुनोत्री का प्रतिनिधित्व करेंगे तथा ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित होने वाली बैठकों का प्रतिनिधित्व भी करेंगे। विधायक संजय डोभाल ने खंड विकास अधिकारी नौगांव को इस आशय का पत्र भेजकर लिखा है कि जगमोहन सिंह राणा ग्राम सरनौल नौगांव विकासखंड क्षेत्रान्तर्गत समस्त विकास कार्यों के लिए विधायक यमुनोत्री का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed