Sun. Apr 26th, 2026

डॉ. यादव का राष्ट्रीय खेलों में निर्णायक के रूप में चयन

हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. हीरा लाल यादव गुजरात के गांधीनगर में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेलों की एथलेटिक्स स्पर्धाओं में निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। डॉ. यादव राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने के लिए गांधीनगर पहुंच चुके हैं। वह 30 सितम्बर से 4 अक्तूबर तक एथलेटिक्स खेल की विभिन्न स्पर्धाओं में निर्णायक के रूप में ‘एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा चयनित किए गए हैं। डॉ. यादव के चयन पर विश्वविद्यालय परिवार द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामना दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *