Sun. Apr 26th, 2026

रेबीज दिवस पर गोष्ठी आयोजित की

सीएमओ कार्यालय में रेबीज दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया। इस मौके पर डाक्टरों ने रेबीज के बारे में वृहत जानकारी देते हुए बचाव के उपाय भी बताये। आम लोगों से अपील की गई की रेबीज को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। इस तरह की बीमारी के लक्षणों की जानकारी सीधे नजदीकी अस्पताल के डाक्टरों को दें। रेबीज को लेकर अधिकाधिक जागरूकता को लेकर पंपलेट व प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया। इस मौके पर एसीएमओ डा. अमित राय, ऋषभ उनियाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक दर्मियान सिंह रावत, कुशला जोशी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *