Fri. Jun 12th, 2026

एनसीसी कैडेट्स ने गंगभेवा बावड़ी में स्वच्छता अभियान चलाया

पुनीत सागर अभियान के तहत आशा राम वैदिक इंटर कॉलेज की एनसीसी यूनिट की ओर से गुरुवार को गंगभेवा बावड़ी में स्वच्छता अभियान चलाया।

एनसीसी अधिकारी विभा ने कैडेट्स को बताया कि जल संरक्षण, तालाबों, पोखरों और नदी, नालों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए पुनीत सागर अभियान शुरू किया गया है। धरती पर जीवन के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए जल संरक्षण जरूरी है। बताया कि वर्तमान दौर में पानी की बर्बादी जारी रही तो भविष्य की पीढ़ियों का जीवन संकट में पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और नदी, नालों को निर्मल बनाए रखना समाज का सामूहिक दायित्व है। कैडेट्स ने बावड़ी चारों ओर उगे खर पतवार नष्ट करने के साथ ही बावड़ी की सफाई की। अभियान में 22 कैडेट ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रधानाचार्य संजीव कालूरा, अनीता नेगी, पीतांबर सिंह तोमर, नीरज मोहन तोमर, मोहित, पंकज डिमरी, रितिक, अनुषा तोमर, सूरज कंचन थापा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed