Wed. Nov 18th, 2026

वन्यजीव प्रकृति की है अनमोल धरोहर

वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह को लेकर केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर के ऊखीमठ रेंज, गुप्तकाशी के सहयोग से पर्यटन गांव सारी में ईको विकास समिति के सहयोग से ग्रामीणों को वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर जानकारी दी गई। ऊखीमठ रेंज, गुप्तकाशी के वन दरोगा कुलदीप सिंह नेगी ने कहा कि 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के मध्य, विभाग द्वारा वन्य जीव सप्ताह मनाया जाता है। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। कहा कि वन्यजीव प्रकृति की अनमोल धरोहर है। इस दौरान पर्यटकों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लेकर कार्यक्रम की सराहना करते हुए वन्य जीवों की सुरक्षा एवं संबर्धन पर जोर दिया। वन विभाग की टीम के सदस्यों, ईको विकास समिति के अध्यक्ष, ग्रामीणों व पर्यटकों द्वारा.वन्य जीव से संबंधित विभिन्न जानकारियों का आदान-प्रदान किया गया। इस मौके अध्यक्ष ईको विकास समिति मनोज सिंह नेगी, पंच केदार एडवेंचर आनर्स दीवान सिंह, ट्रेकर एंड गाडड देवेंद्र सिंह नेगी, कलकत्ता से आए पर्यटक सुकांत कुमार पाल, दिल्ली के पर्यटक श्रीनिवासन लिंका व शवरी राय वन आरक्षी गंगा सिंह राणा व मुकेश सिंह सहित ग्रामीण उमेंद्र सिंह, आरूष नेगी, सिद्धार्थ नेगी, मनोज लाल आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *