Mon. Nov 23rd, 2026

राकेश शर्मा के सीनियर कोच चुने जाने पर खुशी

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कोच राकेश शर्मा को बीसीसीआई डोमेस्टिक सीजन 2022-23 के लिए मणिपुर राज्य हेतु सीनियर कोच चुने जाने पर उनके प्रशसंकों ने खुशी जताई है। व्यापार सभा श्रीकोट गंगानाली के अध्यक्ष नरेश नौटियाल ने बताया कि राकेश शर्मा मूल रूप से पौड़ी जनपद के एकेश्वर ब्लॉक के पालकोट गांव के रहने वाले हैं। वह आठ सालों तक ओमान राष्ट्रीय टीम के सदस्य रहे। उनके टीम में रहने के दौरान ओमान की टीम दो बार वर्ल्ड कप क्वालीफाई दौर में जा चुकी है। उन्होंने बताया कि राकेश शर्मा ने 2007 में कनाडा के खिलाफ अपना अंतिम अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था। 2014 में वह ओमान छोड़कर वतन लौट आए हैं और फरीदाबार में क्रिकेट एकेडमी चलाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *