Sat. Aug 15th, 2026

अच्छी खबर : राज्य सरकार ने साइंस सिटी के लिए जारी किए 15 करोड़

देहरादून। राज्य सरकार की ओरी से झाझरा स्थित विज्ञान धाम परिसर में प्रस्तावित साइंस सिटी का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए पंद्रह करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। अब जल्द ही बाउंड्री वाल और अन्य काम शुरू करने की तैयारी है।

172 करोड़ की इस योजना का काम पूरा करने के लिए भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय 60 प्रतिशत और 40 प्रतिशत बजट राज्य सरकार देगी। यूकास्ट के महानिदेशक प्रो.दुर्गेश पंत ने बताया कि विज्ञान शिक्षा के लोक व्यापीकरण के लिए साइंस सिटी की स्थापना की जा रही है। यह यूकास्ट की एक बड़ी परियोजना है। केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त तत्वावधान में योजना काम धरातल पर पूरा होगा। उन्होंने कहा कि यह योजना राज्य को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर लाने में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बजट जारी होने पर राज्य सरकार का आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित साइंस सिटी प्रदेश के लिए एक ऐसा स्थान होगा जहां छात्र विज्ञान के बारे में सीखेंगे और आमजन में वैज्ञानिक सोच विकसित हो सकेगी। प्रो.पंत ने कहा कि आगामी कुछ वर्षों में यह पूरी होने के बाद भारत की पांचवीं साइंस सिटी बनेगी। यह पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगी। उन्होंने अल्मोड़ा में जल्द ही संचालित होने वाले उप क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र के निर्माण के लिए शासन के प्रयासों के लिए भी आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed