Mon. Jul 13th, 2026

रैली निकालकर किया जागरूक

वन्य जीव संरक्षण सप्ताह के तहत वन विभाग की ओर से बाजार लबगांव, नौधर बौसाडी तक जागरूकता रैली निकाली गई। वन कर्मियों ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर वन जीवों के संरक्षण के लिए लोगों से आगे आने की अपील की। रेंज अधिकारी मुकेश रतूड़ी ने कहा कि वनों की रक्षा के साथ ही वन्य प्राणियों की सुरक्षा जरूरी है। ऐसे में पर्यावरण संतुलन को कायम रखा जा सके। उन्होंने कहा कि वन्य जीव धरती की अनमोल धरोहर है जिसे बचाने के लिए हर मानव का सहयोग होना चाहिएं। मौके पर वन दरोगा सोबत सिंह बिष्ट, जय सिंह थलवाल, रघुवीर सिंह रावत, मोहित सैनी, हनुमंत सिंह पंवार, रवि रावत आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed