Tue. Jul 14th, 2026

गौला का जलस्तर 22752 क्यूसेक के पार

हल्द्वानी। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से गौला नदी का जलस्तर 22752 क्यूसेक पहुंच गया है। भारी बारिश की वजह से लगातार जलस्तर में इजाफा हो रहा है। सिंचाई विभाग के बैराज प्रभारी मनोज तिवारी ने बताया कि रविवार शाम से जलस्तर में कमी देखी जा रही थी। देर रात 12 बजे तक जलस्तर 10 हजार के आसपास था। लेकिन रात 1 बजे से गौला नदी का जलस्तर बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया। सोमवार सुबह 22752 क्यूसेक जलस्तर रिकॉर्ड किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed