Tue. Jul 14th, 2026

जगदीश अध्यक्ष और सुमित महामंत्री चुने गए

नौगांव व्यापार मंडल का चुनाव संपन्न हुआ। इस दौरान जगदीश असवाल अध्यक्ष निर्वाचत हुए, जबकि सुमित रावत महामंत्री चुने गए।

रविवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव चुनाव अधिकारी हरदेव सिंह राणा के नेतृत्व में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष एवं महामंत्री पद पर चुनाव हुए व्यापार मंडल में कुल 375 मतदाता थे। जिसमें 323 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर जगदीश असवाल को 195 मत पड़े और विपिन रमोला को 123 मतों पर संतोष होना पड़ा। जिसमें जगदीश असवाल ने अपने प्रतिद्वंदी को 72 वोटों से हराया। महामंत्री पद पर सुमित रावत को 191 मत पड़े। जबकि उसके प्रतिद्वंदी रमेश कुमार को 118 मतों पर संतोष होना पड़ा। जिसमें सुमित रावत ने 73 वोटों से अपनी विजय हासिल की अध्यक्ष पद पर 5 वोट रद हुए और महामंत्री पद पर 14 वोट रद्द हुए चुनाव अधिकारी अधिकारी के द्वारा विजय प्रत्याशी की घोषणा की गई।

दूसरी बार जगदीश असवाल व्यापार मंडल अध्यक्ष चुने गए। 30 वर्षों बाद नौगांव नगर पंचायत के चुनाव हुए। इससे पूर्व में हमेशा निर्विरोध चुनाव होते आए हैं। इस मौके पर प्रत्याशियों के द्वारा बाजार में जुलूस निकालकर खुशियां मनाईं गई। साथ ही कोषाध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्य पद आदि निर्विरोध चुने गए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कबूल सिंह पवार चुनाव अधिकारी हरदेव राणा, जिला महामंत्री सुरेंद्र रावत, अरविंद खंडूरी, लायवीर आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed