Mon. Jul 13th, 2026

पूर्व की शर्तों के मुताबिक टोल प्लाजा का संचालन हो: गैरोला

डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने लच्छीवाला टोल प्रशासन पर स्थानीय लोगों के साथ उचित व्यवहार न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने टोल प्लाजा का संचालन पूर्व में तय हुई शर्तों के मुताबिक करने का मामला उठाया।

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर शनिवार देर शाम टोल कर्मचारियों और डोईवाला विधायक के बीच कहासुनी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक और विधायक बृज भूषण गैरोला भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ टोल प्लाजा के संचालक को समझाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा के कुछ कार्यकर्ता टोल प्लाजा के संचालक के साथ जोर-जोर से बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो को लेकर रविवार को विधायक बृज भूषण गैरोला ने कहा कि टोल प्लाजा के संचालक स्थानीय लोगों के साथ ठीक व्यवहार नहीं कर रहे हैं। टोल प्लाजा का संचालन पूर्व में तय हुई शर्तों के आधार पर होना चाहिए। वहीं दूसरी ओर टोल प्लाजा मैनेजर राजन तिवारी का कहना है कि वह टोल प्लाजा का संचालन सरकार की गाइडलाइन के तहत ही कर रहे हैं। जो व्यक्ति 20 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं, वह अपना पास 315 रुपये देकर बनवा सकते हैं। इससे वह पूरा एक महीना टोल प्लाजा से होकर निशुल्क आवागमन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed