Tue. Jul 14th, 2026

वीकेंड पर रोडवेज बसों में सीट के लिए मारामारी

वीकेंड पर रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान दिल्ली और देहरादून रूट की बसों में सीटों के लिए मारामारी होती रही। जो भी बस आ रही थी यात्री उसी के पीछे दौड़ रहे थे।

वीकेंड पर ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भीड़ लगी रही। वहीं शहर में जगन्नाथ रथ यात्रा के कारण जाम लगने के कारण पुलिस ने दिल्ली से आने वाली रोडवेज की बसों को नेपाली फार्म से वाया भानियावाला से ऋषिकेेश भेजा। सिससे दिल्ली, हरिद्वार से आने वाली बसें करीब 40 मिनट देरी से ऋषिकेश रोडवेज बस अड्डे पर पहुंची। बसों के इंतजार में दिल्ली जाने वाले सैकड़ों यात्री खड़े हो गए थे। जैसे ही दिल्ली जाने वाले बस आई वैसे ही यात्री सीट के लिए बस के पीछे दौड़ पड़े।

रोडवेज के यातायात अधीक्षक अनुराग पुरोहित ने कहा कि बाजार में रथ यात्रा के कारण पुलिस ने हरिद्वार, दिल्ली से जानी वाली रोडवेज बसों को नेपाली फार्म से भानियावाला भेज दिया था। जिससे कुछ समय रोडवेज बसें देरी से आई। देहरादून मार्ग पर सवारियां बढ़ने पर बसों के फेरे बढाए गए।

वहीं दूसरी ओर रथ यात्रा के कारण शहर में अलग स्थानों पर जाम लग गया। पुलिस ने रथ यात्रा को देखते हुए वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया था। जिससे बाजार और आंतरिक गलियों जाम जैसी स्थिति हो गई थी। रथ यात्रा के समाप्त होने के बाद ही स्थिति में सुधार हो पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *