Sun. Apr 26th, 2026

विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार से नवाजा

ऋषिकेश। नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत गंगा स्वच्छता पर कला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। मंगलवार को विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानति किया गया। कक्षा एक से पांच के वर्ग में दीपांजलि प्रथम, कामना द्वितीय, अलीना तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 6 से 8 के वर्ग में ओम शर्मा प्रथम, अनिका राणा द्वितीय और कार्तिक तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा नौ से बारह तक के वर्ग में मनु राठौर ने प्रथम, राजेश्वरी ने द्वितीय और काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर अधिशासी अधिकारी तनवीर मारवाह, स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर चंद्र पोखरियाल, अनुराणा गोयल, दीपक कुमार, विवेक भंडारी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *