Wed. Nov 18th, 2026

हरिद्वार की शिवगंगा विहार कॉलोनी,की सड़कों पर बेखौफ घूमता दिखा गुलदार; एक मकान के CCTV कैमरे में हुआ कैद…

हरिद्वार – हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की शिव गंगा विहार कालोनी में पिछले कुछ दिनों से गुलदार ने आतंक मचाया हुआ है। रोजाना गुलदार कॉलोनी में चहलकदमी करता दिखाई देता है। सोमवार रात कॉलोनी में घुसा गुलदार एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

लगातार गुलदार की दस्तक से स्थानीय लोगो में दहशत है। स्थानीय निवासी पिंकी रावत ने बताया कि रोजाना कॉलोनी में गुलदार आता है।

हरिद्वार वन विभाग को लिखित में शिकायत कर कालोनी में पिंजरा लगाने के कहा गया है। वन विभाग द्वारा शिव गंगा विहार कालोनी में कालोनी में कैमरा लगा दिया गया है लेकिन अभी तक गुलदार पकड़ा नहीं गया है। अब शाम होते ही वो अपने घरों में कैद हो जाते है और बाहर निकलते हुए डर लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *