Sat. Apr 25th, 2026

300 मी. दौड़ में आदित्य रहे प्रथम

युवा कल्याण विभाग की ओर से न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित खेल महाकुंभ प्रतियोगिता के दूसरे दिन हर्षिल में आायोजित अंडर 17 बालक वर्ग की 3000 मीटर मौड़ में आदित्य राणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मंगलवार को खेल महाकुंभ प्रतियोगिता के तहत न्याय पंचायत मुस्टिकसौड़ के राइंका में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के अण्डर 14 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में दिव्यांशु चौहान व बालिका वर्ग में तनीषा भण्डारी ने बाजी मारी। जबकि बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ विष्णुपाल तथा बालिका वर्ग में शीतल राणा प्रथम रही। वहीं दूसरी ओर न्याय पंचायत गेंवला ब्रह्मखाल में अण्डर 17 बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में सुमित रमोला एवं बालिका वर्ग में आंचल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ब्लॉक के लिए अपनी दावेदारी पेश की। इस न्याया पंचायत में 3000 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में गौरी शंकर तथा बालिका वर्ग में मांसिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि भेटियारा न्याय पंचायत की खेलकूद प्रतियोगिता के अण्डर 17 बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता जीआईसी कमद ने अपने नाम की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *