Sat. Apr 25th, 2026

करन बिष्ट चुने गए बाल वैज्ञानिक

नैनीताल। डीएसबी आगर इंटर कॉलेज टांडी पोखराड़ के बाल वैज्ञानिकों ने खंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। महोत्सव में विद्यालय के छात्र करन सिंह बिष्ट ने हमारे लिए गणित विषय में पहला स्थान हासिल किया है। उन्हें जिला स्तर पर शीर्ष सूची में स्थान मिला है। करन बिष्ट ने अपना कार्य गणित के प्रवक्ता जीएस कोरंगा के निर्देशन में किया। सीनियर वर्ग में स्वास्थ्य और स्वच्छता अभियान पर तरुण बिष्ट ने दूसरा स्थान हासिल किया है। जबकि जूनियर वर्ग में वैभव बिष्ट ने पर्यावरण अनुकूल सामग्री विषय पर बेहतर प्रदर्शन किया है। अव्वल रहे छात्रों को विद्यालय में सम्मानित किया गया। छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य एसके दीक्षित व प्रबंधक गोपाल सिंह बिष्ट, डॉ. दिनेश गिरी, गंगा सिंह कोरंगा, सिमी परवाल, हिमानी जोशी समेत अन्य ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *