Mon. Jul 13th, 2026

एसजीआरआर इंटर कॉलेज बना खो खो चैंपियन

सहसपुर ब्लॉक के खेल महाकुंभ का आगाज गुरुवार को रामपुर-भाऊवाला में हुआ। खेल महाकुंभ के एथलेटिक्स और खो खो प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। छह सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में नीरज कुमार, बालिका वर्ग में तनिष्का प्रथम स्थान पर रहे। खो खो बालक वर्ग में एसजीआरआर इंटर कॉलेज भाऊवाला ने दून वैली को हराकर खिताब जीता। बालिका वर्ग में भी एसजीआरआर इंटर कॉलेज की टीम विजेता बनी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य हेमलता नेगी, ग्राम प्रधान रमा थापा, प्रधानाचार्य दमयंती पंद्रियाल, नरेश टमटा, सुमित लाल, अनुज रतूड़ी, मधुसूदन नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed