Mon. Jul 13th, 2026

एडीएम ने किया धान क्रय केंद्र का निरीक्षण

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल ने शुक्रवार को ज्वालापुर स्थित खाद्य विभाग के धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। बुदियाल ने 41 कुन्तल धान को अपने सामने तौल किया, जिसमें नमी की मात्रा निर्धारित मानकों के अनुसार पाई गई तथा पाया कि मशीन की तौल बिल्कुल ठीक है। उन्होंने धान नमी मापक यंत्रों की भी जांच की। जिसमें पाया कि धान नमी मापक यन्त्र सही कार्य कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भगवानपुर, लक्सर सहित अन्य धान क्रय केन्द्रों पर भी धान की खरीद जारी है। इस अवसर पर संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *