Mon. Jul 13th, 2026

प्रदेश से विदा हुआ मानसून, अब बढ़ेगी ठंड, 18 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने के आसार

देहरादून :  उत्तराखंड से मानसून की विदाई हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड से मानसून की विदाई की आधिकारिक घोषणा भी कर दी है। शुक्रवार यानी 14 अक्टूबर को मानसून की वापसी हो गई है। । इस बार मानूसन एक सप्ताह देरी से विदा हुआ। वहीं अब ठंड में भी बढ़ोतरी होने लगी है।

उत्तराखंड में इस बार मानूसन ने 29 जून को दस्तक दी थी, जो कि सामान्य से एक सप्ताह देरी से रहा। इस दौरान उत्तराखंड में सामान्य वर्षा हुई। वहीं पौड़ी को छोड़कर सभी जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई। वहीं एक सितंबर से 11 अक्टूबर 2022 तक प्रदेशभर में सामान्य से डेढ़ गुना अधिक वर्षा हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने मानसून की उत्तराखंड से विदाई की पुष्टि करते हुए बताया कि 18 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed