Mon. Jul 13th, 2026

अवैध फड़ हटाने को एसडीएम ने निरीक्षण किया

नैनीताल। पंत पार्क क्षेत्र में संचालित हो रहे अवैध फड़ हटाने को रविवार एसडीएम राहुल साह और तहसीलदार नवाजिश खालिक ने निरीक्षण किया। उन्होंने फड़ व्यवसाइयों के लाइसेंस चेक किए। पालिका की टीम ने क्षेत्र में मुनादी कर बिना अनुमति के फड़ न लगाने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम साह ने पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक वर्मा को आवंटित लाइसेंस की सूची प्रस्तुत करने व बिना अनुमति लग रहे फड़ों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट ने पंत पार्क क्षेत्र से अवैध फड़ हटाने के आदेश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed