Mon. Jul 13th, 2026

नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों ने ली शपथ, कामकाज संभाला

सोमवार को रुड़की और उससे लगे विकास खंडों में नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुखों को शपथ दिलाई गई। पंचायत चुनाव में हरिद्वार जिले में भाजपा ने एक तरफा जीत दर्ज की है। यहां सभी छह ब्लॉक प्रमुखों के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भी भाजपा ने जीत दर्ज की है।

रुड़की ब्लॉक में एसडीएम विजय नाथ शुक्ला ने प्रमुख राव लुबना, ज्येष्ठ प्रमुख, मीना सैनी, कनिष्ठ प्रमुख दिलीप कुमार को शपथ दिलाई। इसके अलावा भगवानपुर, मंगलौर, लक्सर, खानपुर में भी शपथ दिलाई गई। हरिद्वार जिले में हाल ही में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष सहित सभी 6 ब्लॉकों में अपने प्रमुख निर्वाचित करवाने में सफल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed