Tue. Jul 14th, 2026

फर्राटा दौड़ में वंश और दीपांशी अव्वल

राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में दो दिवसीय न्याय पंचायतस्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता खेल महाकुंभ का समापन समारोहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में वंश पंवार और दीपांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

रविवार को राइंकॉ आईडीपीएल में दो दिवसीय खेलकूद के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले हुए। जिसके बाद अंडर-17 के बालक वर्ग की 100मीटर दौड़ मे वंश पंवार, आदित्य पयाल, प्रकाश पाल, बालिका वर्ग में दीपांशी, मुस्कान, रिद्धि पंत, 800 मीटर बालक वर्ग में परविंदर, हरेंद्र पुंडीर, पवन पुंडीर, बालिका में मोनिका पंवार, दीपांशी, अदिति, 1500 मीटर बालक में जितेश कुमार, सूरज त्रिशुलियां, पवन पुंडीर, बालिका वर्ग में मोनिका, कविता, अंशिका ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर बालक वर्ग में सूरज त्रिशुलिया, प्रिंस भगत, हिमेश पंवार, बालिका में कविता, रिद्धि, श्रेया चमोली ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed