Mon. Jul 13th, 2026

मानसून की विदाई से आमजन को राहत, लेकिन 20 अक्टूबर को प्रदेश में बारिश होने की संभावना

 देहरादून :  उत्तराखंड से मानसून की विदाई के साथ वर्षा से राहत मिली है। लेकिन 20 अक्टूबर को प्रदेश में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने का अनुमान है।

वहीं 19 अक्टूबर तक मैदान से पहाड़ तक वर्षा की संभावना नहीं है। बारिश होने से दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

सोमवार को प्रदेश में शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, सोमवार को आमतौर पर प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। 19 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने व अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मानसून की विदाई के बाद वर्षा की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। 20 अक्टूबर को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की वर्षा होने व मैदानी क्षेत्रों में बादल छाये रहने की संभावना है। 21 अक्टूबर से एक बार फिर मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed