Sun. Nov 22nd, 2026

तंबाकू नियंत्रण को लेकर हुई कार्यशाला

चम्पावत। चम्पावत पुलिस लाइन में सोमवार को राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। एसपी देवेंद्र पींचा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में तम्बाकू नियंत्रण को लेकर विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गई। कार्यक्रम में सलाहकार ममता मिश्रा ने तंबाकू नियंत्रण और तम्बाकू से होने वाले विभिन्न प्रकार के रोगों के बारे में जानकारी दी। सीएमओ डॉ.केके अग्रवाल ने पुलिस जवानों को स्कूल के आस पास एवं धार्मिक स्थलों में तंबाकू बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही को कहा। यहां एसीएमओ डॉ.श्वेता खर्कवाल, हरीश भट्ट, अमित बिष्ट, हरीश पांडे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *