Wed. Nov 25th, 2026

बड़ी खबर :- सेठी मैरिज पैलेस में 1 वर्षीय बच्ची की सीवर लाइन में डूबने से हुई मृत्यु

गदरपुर की सेठी मैरिज पैलेस में आज विवाह समारोह में शामिल होने के लिए रुद्रपुर से आए हुए एक परिवार की बच्ची मैरिज पैलेस के अंदर बने हुए सीवर लाइन के हॉल में गिरने से मौके पर मृत्यु हो गई मृतक बच्चे के रिश्तेदार वसीम ने बताया कि हम लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए रुद्रपुर से आए थे तभी एक व्यक्ति जो कि उनका रिश्तेदार है अपनी बच्ची को ढूंढ रहा था लेकिन बच्ची कहीं नहीं मिल रही तभी कुछ समय बाद बच्ची का शव अचानक करता हुआ दिखाई दिया जो कि कार्यक्रम स्थल के पास ही सीवर लाइन में था इसका जाल खुला हुआ था डूबने से बच्चे की मृत्यु हो गई हम परिजनों ने गदरपुर के निजी अस्पताल में इस बच्ची को दिखा है और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है और हमारी मांग है कि हत्या गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए.

वहीं एक अन्य रिश्तेदार गुलाम अली ने बताया कि उनके रिश्तेदार रुद्रपुर से शादी में शामिल होने के लिए आए थे तभी एक बच्ची का शव पानी में उतर आता हुआ दिखाई दिया जो जिसके पिता उस बच्ची को ढूंढने का लगातार प्रयास कर रहे थे घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है और हम सेठी मैरिज पैलेस पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed