Mon. Nov 23rd, 2026

महेंद्र भंडारी बने दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रवक्ता

देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सीपीआरओ महेंद्र भंडारी को अस्पताल का प्रवक्ता नामित किया गया है। प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना के निर्देश पर एमएस डा. युसुफ रिजवी की ओर से आदेश कर दिया गया है। वह मीडिया में अस्पताल में मरीजों से संबंधित सुविधाओं, किसी घटना, उपचार आदि के बारे में अस्पताल की ओर से पक्ष रख सकेंगे। वह प्राचार्य, एमएस, डीएमएस एवं सभी एचओडी समेत डॉक्टरों से समन्वय बनाकर मरीजों के लिए सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के लिए कार्य करेगी। पीआरओ सेल के प्रभारी के रूप में वह कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *