Mon. Nov 23rd, 2026

वन कर्मचारी संघ के राहुल पंवार बने अध्यक्ष

सहायक वन कर्मचारी संघ शाखा उत्तरकाशी का द्विवार्षिक अधिवेशन राविवार सांय को विधिवत रूप से संपंन हो गया। अधिवेशन में संगठन की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से राहुल पंवार को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

वन चेतना केन्द्र कोटबंगला में आयोजित सहायक वन कर्मचारी संघ के अधिवेशन का शुभारंभ प्रदेश महामंत्री स्वरूप चंद रमोला ने किया। इस मौके पर कर्मचारियों ने अपनी लम्बित एवं न्यायोचित मांगो को लेकर चर्चा करते हुए उनके निस्तारण की मांग की। इस मौके पर संगठन की कार्यकारिणी गठित करते हुए अरविंद सिलवाल को सचिव, खिमानंद लेखवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरीश लाल शाह को कोषाध्यक्ष, भगवती प्रसाद बिजल्वाण को उपाध्यक्ष रमेश लाल को मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया। जबकि दिगम्बर प्रसाद खंडूरी को संरक्षक बनाया गया।

कार्यक्रम में पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संघ के अध्यक्ष गोपाल राणा, शंभू प्रसाद भट्ट, अमर पाल रमोला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *