Wed. Nov 25th, 2026

सरधना में चोरों ने लकड़ी के कारखाने को बनाया निशाना

सरधना- चोरों ने लकड़ी के कारखाने को निशाना बनाकर हजारों रुपयों की कीमत का सामान साफ कर दिया है। दिन निकलने पर वारदात का पता चला सामान गायब देख कारखाना मालिक के होश उड़ गए जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी और थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की ।

नगर के मोहल्ला मंडी चमारान निवासी फुरकान पुत्र मोहम्मद उमर ने बताया कि उसका मोहल्ले में ही लकड़ी का सामान बनाने का कारखाना है बीती शाम वह अपने कारखाने का ताला लगा कर आया था । सुबह जाकर देखा तो वहां का नजारा देख वह हैरान रह गया। कारखाने में खड़े ट्रैक्टर की चोरों द्वारा बैटरी चोरी कर ली गई इसके अलावा कई मोटर, कटर आदि सामान भी चोरी कर लिया गया । फुरकान ने बताया कि उसने पहले 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी बाद में थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है । बताया गया कि पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सपा नेता वीर सिंह भाटी ने घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed