Tue. Nov 24th, 2026

एथलेटिक्स प्रतियोगितायें 4 नवंबर से

20वीं जनपदीय शीतकालीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2022-23 का आयोजन आगामी 4 से 6 नवंबर तक किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए व्यायाम शिक्षक चक्रधर प्रसाद भद्री ने बताया कि बौराड़ी मैदान में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन जीआईसी ढुंगीधार के नेतृत्व में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय होंगे। जबकि विशिष्ठ अतिथि के तौर पर अध्यक्ष नगर पालिका नई टिहरी सीमा कृषाली, प्रमुख चंबा शिवानी, प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, सभासद उर्मिला सहित कई अन्य शामिल होंगे। प्रतियोगिता कार्यक्रम के अध्यक्ष सीईओ ललित मोहन चमोला व सह संयोजक जीआईसी ढुंगीधार के प्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह राणा होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed