Thu. Nov 26th, 2026

बदहाल रास्तों को पार कर समस्याएं सुनने पहुंचे चुफाल

अस्कोट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल ने मंगलवार को बदहाल रास्तों को पार कर अस्कोट क्षेत्र के गांवों में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों को समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की।

विधायक चुफाल मंगलवार को गदाली, बड़ीगांव मचोरा, थाम, झारसिम, बैड़ा, ऊंचाकोट गांव पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि की समस्याएं बताईं। विधायक ने कहा कि विगत दिनों बरसात से टूटी रोड अस्कोट सेंथल बड़ीगांव सड़क के लिए रुपये स्वीकृत हो गए हैं। जल्द ही टेेंडर लगाकर सड़क बनाई जाएगी।

ग्रामीणों ने इसके लिए विधायक का आभार जताया। इस दौरान सूबेदार जमन सिंह, गोविंद बिष्ट, खगेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, जसवंत धामी, चंद्र सिंह धामी, राम सिंह बिष्ट, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जीवन कापड़ी, प्रकाश पाल, ललित लुंठी, मनोज लुंठी, अनूप, जिला पंचायत सदस्य विनीता पाल मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed