Thu. Oct 1st, 2026

मेडिकल और इंजीनियरिंग में सफलता के टिप्स दिए

बलूनी क्लासेज के मैनेजिंग डायरेक्टर बिपिन बलूनी के द्वारा राइंका नागराजा धार कड़ाकोट कीर्तिनगर में छात्र/ छात्राओं को कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम के तहत मेडिकल व इंजीनियरिंग में सफलता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। इस अवसर पर उनके साथ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के राज्य समन्वयक देवानंद देवली व डॉ. सुशील राणा भी रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय मोहन गैरोला ने बिपिन बलूनी का विद्यालय में स्वागत किया। विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं के साथ भी बलूनी द्वारा संवाद स्थापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र कठैत प्रवक्ता जीव विज्ञान ने किया। इस अवसर पर पीएस कठैत, धनंजय मलिक, सुशील अमोली, रविन्द्र भट्ट, मानवेन्द्र पंवार, सुमन लाल, शान्ति लाल, सरला रावत, सरिता, मेघा बलोनी, नवाब अली, दीपा दानू, रितिका आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed