Sat. Nov 21st, 2026

रवांई शरदोत्सव एवं विकास मेला की तैयारियों में जुटा पालिका प्रशासन

बड़कोट नगर पालिका प्रशासन आगामी 5 नवंबर से आयोजित होने वाले पांच दिवसीय रवांई शरदोत्सव एवं विकास मेला 2022 की तैयारियों में जुट गया है। कोरोना महामारी के कारण बड़कोट में बीते तीन सालों से स्थगित रवांई शरदोत्सव एवं विकास मेला इस बार आयोजित किया जाएगा।

मेले की तैयारियों को लेकर नगर पालिका द्वारा कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं तथा कार्यक्रमों के संचालन के लिए अलग अलग समितियां बनाई गई हैं। नगर पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत ने कहा है कि रवांई शरदोत्सव एवं विकास मेले को पूर्व की भांति इस बार पुनः आयोजित किया जा रहा है। मेले को भव्य रूप देने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। पूर्व से रवांई घाटी क्षेत्र के बड़कोट में नगर पालिका परिषद द्वारा क्षेत्र की संस्कृति के प्रचार प्रसार, संरक्षण एवं क्षेत्र के युवा प्रतिभाओं को उभारने के लिए प्रत्येक साल रवांई शरदोत्सव मेले का आयोजन किया जाता रहा है, लेकिन कोरोना महामारी के कारण बीते 3 सालों से रवांई शरदोत्सव एवं विकास मेला बंद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *