Thu. Nov 26th, 2026

लोनिवि का जिले में 94 फीसदी सड़कों के गड्ढामुक्त होने का दावा

लोक निर्माण विभाग ने नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले की 94 प्रतिशत सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा किया है। मुख्य अभिंयता दीपक यादव ने मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

काठगोदाम सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य अभियंता ने मुख्यमंत्री को बताया कि नैनीताल जिले की 414 किमी के सापेक्ष 354 किमी सड़कें गड्ढा मुक्त कर दी गई हैं। ऊधमसिंह नगर में 168 किमी के सापेक्ष 159 किमी सड़कें गड्ढामुक्त हो चुकी हैं। शेष सड़कों पर कार्य गतिमान है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने समस्त मार्गों को शीघ्र गड्ढामुक्त कर दिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। कार्यों में कोताही व समय से कार्य नहीं करने वाले अधिकारियों के साथ ही ठेकेदारों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चोरगलिया-सितारगंज में सिडकुल के अधीन 8 किमी सड़क को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। इसके लिए जिलाधिकारी को धनराशि आवंटन करने के निर्देश दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed